प्रकाश-पुंज की तरह उजाला करने वाले प्रमाण

“भारत के इतिहास में आर्य सभ्यता और हड़प्पा सभ्यता के बीच एक हजार वर्षों का अंतर है” — रोमिला थापर ने अपनी भारतीय इतिहास की पुस्तक में (पृष्ठ संख्या 22) लिखा है। उनके अनुसार इन एक हजार वर्षों का इतिहास अंधकार में था।
उनका मानना था कि आर्यों को नगरीय जीवन का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं था। इसलिए अपने सुंदर नगर का विस्तृत वर्णन करने में उन्हें एक और हजार वर्ष लगे।
उपर्युक्त ऐतिहासिक कथनों को समझने और परखने के लिए मैं यहाँ कुछ बिंदुओं को प्रमाण के रूप में प्रस्तुत कर रहा हूँ।